🔳 पैट्रोलियम पदार्थों व रसद से लदे मालवाहक वाहन भी फंसे
🔳 मध्य रात्रि क्वारब क्षेत्र में पहाड़ी दरकने से खड़ी हुई समस्या
🔳 रात्री में आवाजाही प्रतिबंधित होने से टल गया बड़ा हादसा
🔳 जेसीबी मशीनों से मलबा हटाए जाने के बामुश्किल सुचारु हुआ यातायात

[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर क्वारब क्षेत्र में कमजोर पहाड़ी मध्य रात्रि में दरक गई। रात के समय आवाजाही बंद रहने से बड़ी घटना टल गई। सुबह हाइवे पर छोड़े बड़े वाहन जाम में फंसे रहे। लोडर मशीनों की मदद से साढ़े सात बजे के आसपास बामुश्किल मलबा व बोल्डर हटाए जा सके। पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने से मशीन चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

नैनीताल व अल्मोड़ा जनपद की सीमा पर क्वारब क्षेत्र में स्थित खस्ताहाल हो चुकी पहाड़ी का दरकने का सिलसिला लगातार जारी है। पहाड़ी पर लगातार हो रहे भूस्खलन से बड़ी घटना का अंदेशा भी बना हुआ है। शुक्रवार मध्य रात्रि पहाड़ी एक बार फिर दरक गई।

गनीमत रही की अल्मोड़ा जिला प्रशासन ने रात के समय हाईवे पर आवाजाही प्रतिबंधित की है। यातायात बंद होने से बड़ा हादसा टल गया। हाईवे पर आवाजाही शुरु करवाए जाने के तय समय छोटे बड़े वाहनों की करीब पांच किलोमीटर लंबी कतार लग गई। यात्रियों को काफि दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रोडवेज की बसें समेत पैट्रोलियम पदार्थों व रश्द से भरे मालवाहक वाहन भी जहां तहां फंसे रहे। जल्दी के फेर में कई लोग पैदल ही अल्मोड़ा की ओर रवाना हो गए। सूचना पर पहुंची एनएच प्रशासन की दो लोडर मशीनों ने घंटों मशक्कत के बाद बामुश्किल मलबा हटाया। करीब साढ़े सात बजे तक मलबा हटाए जाने के बाद खतरे के बीच आवाजाही शुरु हो सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *