🔳 सांसद समेत वरिष्ठ नेताओं व क्षेत्रवासियों ने जताया दुख
🔳 लंबे समय से संगठन से जुड़कर करते रहे पार्टी की सेवा
🔳 अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष व डीआरडीए सदस्य की जिम्मेदारी भी निभाई
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]
भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष रईस अहमद के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रईस लंबे समय से बिमार थे। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं व विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
गरमपानी निवासी रईस अहमद (75) ने रविवार को अपने घर पर अंतिम सांस ली। निधन की सूचना पर क्षेत्र के भाजपा नेताओ, कार्यकता व व्यापारियों ने उनके घर पहुंचकर शोक व्यक्त किया। रईस अहमद भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे। लंबे समय से वह भारतीय जनता पार्टी से जुडे रहे। पार्टी के प्रति उनके समर्पण को देख पार्टी ने उन्हें पूर्व में डीआरडीए का सदस्य भी बनाया। रईस अहमद ने संगठन में अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभाई। उनके निधन पर विधायक सांसद अजय भट्ट, कालाढूंगी विधायक बंसीधर भगत, दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्या, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलीप बोहरा, मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, जिला पंचायत नैनीताल की पूर्व अध्यक्ष बीना आर्या, वरिष्ठ भाजपा नेता हेम आर्या, व्यापारी नेता मनीष तिवारी, कमलेश उप्रेती, कुंदन सिंह, महेंद्र सिंह, आशू पनौरा, दिनेश बिष्ट, विरेन्द्र सिंह, कुंदन जलाल , देवेश कांडपाल, ललित बिष्ट, गजेंद्र सिंह नेगी समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त किया है।