🔳 सीएचसी गरमपानी में किया गया प्राथमिक उपचार
🔳 दस से अधिक टांके लगाकर रोका गया रक्तस्राव
🔳 उपचार के बाद श्रमिक को दी गई अस्पताल से छुट्टी
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर रामगाढ़ क्षेत्र में निर्माण कार्य में लगा श्रमिक तीखे पत्थर की चपेट में आकर घायल हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी में घायल का उपचार किया गया। श्रमिक के हाथ में गहरी चोट लगने से चिकित्सकों ने हाथ में दस से अधिक टांके लगाकर उपचार किया।
शनिवार को हाईवे के समीप रामगाढ़ क्षेत्र में किए जा रहे निर्माण कार्यों के दौरान नेपाली मूल का श्रमिक संजय थापा पत्थर लगने से चोटील हो गया। श्रमिक के हाथ में गंभीर चोट लगने से निर्माण स्थल पर अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में श्रमिक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने श्रमिक का प्राथमिक उपचार किया। श्रमिक संजय के हाथ में गंभीर चोट पहुंची है। सीएचसी में आपातकालीन कक्ष में डूयूटी में तैनात चिकित्सकों के अनुसार श्रमिक के हाथ पर दस से अधिक टांके लगाकर रक्तस्राव रोका गया। फिलहाल श्रमिक की हालत खतरे से बाहर है। कुछ देर बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *