🔳 बाजार में हुए हंगामे से अफरातफरी का माहौल
🔳 बामुश्किल किया गया झगड़ा कर रहे दो लोगों को शांत
🔳 खैरना पुलिस ने कड़ी फटकार लगा पुलिस एक्ट में काटा चालान
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर चमड़ियां क्षेत्र में वाहन पार्किंग को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। तू तू मैं मैं से शुरु हुआ विवाद हाथापाई तक पहुंचने से हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने बामुश्किल बीच बचाव किया। खैरना पुलिस ने दो लोगों का पुलिस एक्ट में चालान कर दिया। शांति व्यवस्था बिगाड़ने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
सोमवार को चमड़ियां निवासी नरेंद्र व दीवान के बीच वाहन पार्किंग को लेकर बहस शुरु हो गई। बात बड़ी तो मामला हाथापाई तक जा पहुंचा। हंगामे से बाजार क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। दोनों एक दूसरे को मारने पीटने पर उतारु हो गए। विवाद बढ़ने पर खैरना चौकी पुलिस को सूचना दी गई। झगड़ा कर रहे दोनों लोगों को चौकी बुलवाया गया। चौकी में भी दोनो एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे। पुलिस की फटकार से दोनों बामुश्किल शांत हुए।बाद में नरेंद्र व दीवान का पुलिस एक्ट में चालान कर दिया गया। शांति व्यवस्था बिगड़ने पर कड़ी चेतावनी भी दी गई।