🔳 समिति के तीन पदों पर निर्विरोध चुनी गई महिलाएं
🔳 सरपंच पद पर मदन को सौंपी गई कमान
🔳 नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जंगलों को आग से बचाने का लिया संकल्प
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के घंघरेठी गांव में वन पंचायत समिति का गठन कर मदन सिंह को संरपच की जिम्मेदारी सौंपी गई। पंचों के पद पर अधिकांश मातृशक्ति को कमान दी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने वन पंचायत समिति की मजबूती व धरा को हरा भरा बनाने को विशेष पौधरोपण अभियान चलाने का संकल्प लिया।
ब्लॉक मुख्यालय से सटे घंघरेठी गांव में प्रशासन की देखरेख में हुई बैठक में कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। वन पंचायत समिति का गठन कर सर्वसम्मति से मदन को सरपंच की कमान सौंपी गई जबकि पंचों के पद पर माया देवी, कौशल्या देवी, मंजू देवी, जीवन नाथ, जगदीश राम, भैरव दत्त को जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों को बेहतर कार्य करने की शपथ दिलाई गई। ग्रामीणों ने पदाधिकारियों से ईमानदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। नवनियुक्त सरपंच व पदाधिकारियों ने मिलजुल कर कार्य करने तथा जंगलों को आग से बचाने को ठोस रणनीति तैयार करने का भरोसा दिलाया।