🔳 यात्री वाहन का शीशा तोड़ अंदर जा घुसे पत्थर
🔳 बाजार क्षेत्र में एकाएक हुई घटना से मची अफरा तफरी
🔳घायलों को उपचार के लिए पहुंचाया गया अस्पताल
🔳 बाजार से सटी थुआ की पहाड़ी पर लंगूरों के दौड़ने से गिरते रहे पत्थर
🔳 हाइवे पर आवाजाही कर रहे कई यात्री वाहन भी चपेट में आने से बाल बाल बचें
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट]]]]]

अल्मोड़ा हाइवे पर स्थित खैरना बाजार क्षेत्र में थुआ की पहाड़ी से एकाएक गिरे पत्थरों से अफरा तफरी मच गई। पहाड़ी से गिरे पत्थर हाइवे पर खड़े यात्री वाहन का शीशा तोड़ता हुआ वाहन के अंदर जा घुसा। पत्थर लगने से वाहन में सवार दो यात्री भी चोटील हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी में घायल दोनों यात्रियों का उपचार किया गया। घटना से पूरे बाजार क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
सोमवार को खैरना बाजार क्षेत्र से सटी थुआ की पहाड़ी पर लंगूरों के झुंड के उत्पात से लोग सख्ते में आ गए। दोपहर के समय लंगूरों के पहाड़ी पर दौड़ने से एकाएक पत्थर बाजार क्षेत्र की ओर गिरने शुरु हो गए। खैरना बाजार क्षेत्र में खड़े टैंपो ट्रेवलर यूके 04 टीए 4057 पर भी पत्थर जा टकराए। तभी एक पत्थर वाहन का शीशा तोड़ता हुआ वाहन के अंदर बैठे क्वैडा़पानी, ताड़ीखेत निवासी रैबन लाल तथा शिलंगी गांव निवासी सुरेश चंद्र को जा लगा। घटना से बाजार क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों घायलों का उपचार किया। चौकी प्रभारी खैरना धर्मेंद्र कुमार ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई। पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से हाइवे पर आवाजाही कर रहे कई यात्री वाहन बाल बाल बच गए। गनीमत रही की बड़ी घटना टल गई।