🔳 ब्लॉक मुख्यालय में हुए कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
🔳 सभी कर्मचारियों को शाल ओढ़ाकर किया गया सम्मानित
🔳 ब्लॉक प्रमुख ने कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को सराहा
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

ब्लॉक मुख्यालय रामगढ़ में हुए कार्यक्रम में हुए कार्यक्रम में सेवानिवृत्त व स्थानांतरित हुए कर्मचारियों को विदाई दी गई। पंचायत प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों को शाल उड़ाकर सम्मानित किया तथा कर्मचारियों की बेहतर कार्यप्रणाली की सराहना की।
बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय सभागार में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख पुष्पा नेगी ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ब्लॉक प्रमुख ने ब्लॉक में कार्यरत गोपाल राम वर्मा को सेवानिवृत्ति पर शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उनके कार्यकाल की सराहना की। कहा की गोपाल राम ने विभाग व आमजन के प्रति हमेशा बेहतर सामंजस्य स्थापित कर कार्य किया। ग्राम विकास अधिकारी उमेश चन्द्र पलड़िया व पूजा मेहरा के स्थातरण होने पर दोनों को विदाई दी गई। वक्ताओं ने कहा की दोनों कर्मचारियों ने अपने कार्यकाल के दौरान हमेशा सरकार व विभाग की योजनाओं से आमजन को लाभान्वित करने में शानदार भूमिका निभाई। ब्लॉक के कर्मियों ने सेवानिवृत्त व स्थानांतरित हुए कर्मचारियों को उपहार भी भेंट किए। कर्मचारियों ने कहा की आमजन, पंचायत प्रतिनिधियों व उच्चाधिकारियों से मिले सहयोग को हमेशा याद रखा जाएगा। इस दौरान कुबेर सिंह जीना, तरुण कांडपाल, रविन्द्र कुमार, विनोद कुमार, कुंदन सिंह, बाली राम, तारा सिंह, संजय कुमार समेत कई विभागीय अधिकारी कर्मचारी व पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *