🔳 छह महीने से एक गड्ढा तक नहीं भरने का लगाया आरोप
🔳 एनएच प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
🔳 लगातार बढ़ रहे खतरे से बड़ी अनहोनी का जताया अंदेशा
🔳 जल्द व्यवस्था में सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी

[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर खैरना चौराहे के समीप गड्डे से मंडरा रहे खतरे के बावजूद अनदेखी किए जाने से व्यापारियों का पारा चढ़ गया। व्यापारियों ने गड्डे पर पौधा रोप एनएच प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। आरोप लगाया की छह महीने से लगातार आवाज उठाए जाने के बावजूद एनएच विभाग के अधिकारियों की नींद नहीं टूट रही।
बुधवार को व्यापारी नेता विरेन्द्र सिंह बिष्ट की अगुवाई में व्यापारियों ने खैरना चौराहे के समीप हाइवे के बीचोंबीच गड्डे पर पौधा रोप नारेबाजी की। व्यापारी मोहित जोशी ने आरोप लगाया की आए दिन बाइक व स्कूटी सवार गड्डे से रपटकर चोटील हो रहे हैं बावजूद सुध नहीं ली जा रही। चार पहिया वाहनों को भी नुकसान पहुंच रहा है। कई बार गड्डे को पाटने की मांग भी उठाई जा चुकी है बावजूद अनदेखी की जा रही है। अंदेशा जताया की कभी भी बड़ी घटना सामने आ सकती है। विरेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा की रोजाना एनएच के अधिकारी हाइवे पर आवाजाही करते हैं पर जानलेवा बन चुके गड्डे पर अफसरों की नजर नहीं पड़ी रही। व्यापारियों ने एनएच अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। दो टूक चेतावनी दी की यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो फिर एनएच विभाग के खिलाफ आंदोलन शुरु किया जाएगा। इस दौरान रक्षित जलाल, चंदन सिंह कनवाल, भुवन सिंह जलाल, कमल नेगी, दीपक जोशी, पूरन सिंह टनवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *