🔳 पर्यटक सीजन में भी बदहाली पर आंसू बहा रहा महत्वपूर्ण हाईवे
🔳 जगह जगह दुर्घटना का खतरा, जाम भी बन रही समस्या
🔳 खस्ताहाल हाईवे से पर्यटन करोबार भी भी चौपट होने का अंदेशा
🔳 व्यापारियों ने जल्द हालातों में सुधार की उठाई मांग
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

पर्यटक सीजन शुरु होने के बावजूद कुमाऊं के सबसे महत्वपूर्ण अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे की हालत दयनीय बनी हुई है। पहाड़ की सैर पर पहुंचने वाले पर्यटक खस्ताहाल हाईवे पर जान हथेली पर रख आवाजाही को मजबूर हो चुके है‌। कई बार हाईवे की स्थिति सुधारने की मांग उठ चुकी है बावजूद एनएच प्रशासन सुध नहीं ले रहा जिसका खामियाजा पर्यटकों को भुगतना पड़ रहा है‌।
देश के विभिन्न हिस्सों से पहाड़ घुमने वाले पर्यटकों के लिए अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे की हालत परेशानी का सबब बन गई है। करोड़ों रुपये का बजट खर्च होने के बावजूद हाईवे की हालत में सुधार न होने पर विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो गए है‌। हाईवे की बदहाली से पर्यटक अब हाईवे से आवाजाही करने में भी कतराने लगे हैं। जगह जगह खस्ताहाल हाईवे से दुर्घटना का अंदेशा भी बढ़ता ही जा रहा है। बदहाली के कारण जाम भी एक बड़ी समस्या बन गई है बावजूद हालातों में सुधार को ठोस उपाय नहीं किए जा रहे। व्यापार मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी, मनीष तिवारी, फिरोज अहमद, मनोज नैनवाल के अनुसार पर्यटक सीजन शुरु होने के बाद भी हाईवे की स्थिति नाजुक बनी हुई है‌‌। दुर्घटना का अंदेशा भी है। एक ओर सरकार पर्यटन करोबार बढ़ाने के दावे कर रही है दूसरी ओर हाईवे के हालात सुधारने को कदम नहीं उठाए जा रहे हैं ऐसे में पर्यटन कारोबार कैसे बढ़ेगा यह बड़ा सवाल है। व्यापारी नेताओं ने जल्द हाईवे को दुरुस्त किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *