Site icon तीखी नज़र

[[[[[[[[[[[[ BIG BREAKING ]]]]]]]]]]]]] खतरे से अंजान पर्यटक व श्रद्धालु शिप्रा नदी में लगा रहे डूबकी

🔳 बारिश होने पर एकाएक बढ़ जाता है नदी का जलस्तर
🔳 खतरे को दरकिनार कर नदी में नहाने उतर रहे श्रद्धालु
🔳 कभी भी सामने आ सकती है बड़ी अनहोनी बावजूद जिम्मेदार अंजाम
🔳 नदी क्षेत्र में प्रवेश सख्ती से प्रतिबंधित करने की उठी मांग
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित कैंची क्षेत्र में खतरे से अंजान पर्यटक व श्रद्धालु नदी में डूबकी लगा रहा है। बारिश होने पर नदी का उफान कभी भी बढ़ जाता है बावजूद सुध नहीं ली जा रही। प्रशासन के नदी में प्रवेश प्रतिबंधित करने के बाद भी नदी क्षेत्र में नहाने वालों का जमावड़ा लग रहा है। नहाने वालों का तांता लगने से बड़ी घटना के सामने आने का अंदेशा भी बढ़ता ही जा रहा है।
हाईवे पर स्थित कैंची क्षेत्र में रोजाना हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बाबा नीब करौरी के धाम पर मत्था टेकने से पहले पर्यटक व श्रद्धालु कैंची क्षेत्र में बहने वाली शिप्रा नदी में नहाने उतर रहे हैं। नदी क्षेत्र में लग रहा नहाने वालों का जमावड़ा बड़ी घटना की ओर इशारा कर रहा है। कुछ दिन पूर्व ही उत्तर प्रदेश का युवक नहाने के दौरान चोटील तक हो चुका है बावजूद सुध नहीं ली जा रही। पर्यटकों व श्रद्धालुओं को नदी में प्रवेश करने से रोकने के लिए कोई पुख्ता इंतजाम तक नहीं है जिससे आसानी से लोग नदी क्षेत्र में नहाने उतर जा रहे हैं। बारिश होने पर शिप्रा नदी का वेग भी एकाएक बढ़ जाता है पर जिम्मेदार अनदेखी पर आमादा है। नदी क्षेत्र में नहाने वालों का जमावड़ा लगने से कभी भी बड़ी घटना सामने आने का खतरा भी बना हुआ है। व्यापारी नेता गजेंद्र सिंह नेगी, पंकज नेगी, कुलदीप सिंह, सुनील मेहरा, मनोज नैनवाल के अनुसार श्रद्धालु व पर्यटक जानकारी के अभाव में नदी क्षेत्र तक पहुंचकर नहाने उतर जा रहे हैं। व्यापारियों ने नदी में प्रवेश वाले रास्तों को बंद करने तथा जगह जगह चेतावनी बोर्ड स्थापित किए जाने पर जोर दिया है ताकी समय रहते खतरे को टाला जा सकें।

Exit mobile version