🔳 बाल बाल बचे यात्रियों व पर्यटकों के वाहन
🔳 काफि देर ठप रहा यातायात, वाहनों में दुबके रहे यात्री
🔳 जान जोखिम में डाल पत्थरों को हटाकर आगे बढ़ाए वाहन
🔳 खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर जलभराव बनी मुसीबत

[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

दोपहर बाद एकाएक मौसम के करवट बदलने से हुई मूसलाधार बारिश से अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर जगह जगह पहाड़ियों से पत्थर गिरने शुरु हो गए। लोहाली क्षेत्र में कई वाहन चपेट में आने से बाल बाल बचे। पत्थरों के गिरने से रफ्तार भी थम गई। यात्रियों ने जान जोखिम में डाल पत्थरों को हटाकर यातायात सुचारु करवाया। खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे भी जगह जगह जलमग्न रहा। निकासी की व्यवस्था दुरुस्त न होने से कई जगह जलभराव की समस्या से लोग परेशान रहे।

रविवार को दोपहर बाद एकाएक मौसम का मिजाज बदल गया। कोसी घाटी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। हाईवे पर लोहाली क्षेत्र में खतरनाक पहाड़ी के दरकने से पत्थर गिरने शुरु हो गए। कई पर्यटकों व यात्रियों के वाहन चपेट में आने से बचें। एक बाइक सवार की बाइक पर पत्थर जा भी लगा पर गनीमत रही की सवार युवक बच निकला। हाईवे पर बड़े बड़े पत्थरों के बिखर जाने से आवाजाही भी ठप हो गई। तेज बारिश में यात्री व पर्यटक वाहनों के अंदर ही दुबके रहे। करीब आधे घंटे बाद पत्थरों के गिरने का क्रम रुकने के बाद यात्रियों व वाहन चालकों ने जान जोखिम में डालकर पत्थरों को किनारे लगाया तब जाकर यातायात सुचारु हुआ। रुक रुक कर पत्थरों के गिरने से लोगों की जिंदगी पर खतरा मंडराता रहा। इधर खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर भुजान बाजार के समीप तथा भुजान – बेतालघाट मोटर मार्ग पर जलभराव की समस्या से लोग परेशान रहे। वाहनों के दौड़ने से हाईवे पर इकठ्ठा पानी लोगों के घरों तक जा घुसा। क्षेत्रवासियों ने लगातार मांग उठाए जाने के बावजूद बरसाती पानी की निकासी को ठोस उपाय न किए जाने पर गहरी नाराजगी जताई। भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री सुनील मेहरा, विरेन्द्र सिंह बिष्ट, कुलदीप सिंह खनायत, जीवन सिंह, दिलिप सिंह आदि ने विभागीय कार्यप्रणाली पर रोष जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *