🔳 विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत तिवाड़ी गांव में हुई गोष्ठी
🔳 फसलों को बिमारियों से बचाने को दी गई अहम जानकारियां
🔳 वर्षा आधारित खेती के भी बताए गए तौर तरीके
🔳 केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का किया गया आह्वान
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के दाडिमा न्याय पंचायत के तिवाड़ी गांव में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत हुई कार्यशाला में वैज्ञानिकों ने किसानों को कई अहम जानकारियां साझा की। आसपास के गांवों से पहुंचे किसानों ने भी कई समस्याएं उठा समाधान की मांग उठाई। वैज्ञानिकों ने वैज्ञानिक विधी से खेतीबाड़ी पर जोर दे बेहतर आय के तौर तरीके बताए।
शनिवार को तिवाड़ी गांव में हुई कार्यशाला का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। पादप आनुवांशिक ब्योरों के क्षेत्रीय केंद्र निगलाट की वैज्ञानिक डा. ममता आर्या, डा. केएम राय तथा डा. राहुल देव ने किसानों को वैज्ञानिक विधि से खेती कर बेहतर उत्पादन के विषय पर विस्तार से जानकारी दी। मिट्टी की उर्वर क्षमता बढ़ाने के तौर तरीके भी बताए। वर्षा आधारित खेती के साथ ही बेहतर प्रबंधन के गुर सिखाए। फसलों को विभिन्न बिमारियों से बचाने पर भी विस्तार से जानकारी दी। पशुचिकित्साधिकारी डा. पवन मेलकानी ने पशुपालकों को पशुओं में होने वाली बिमारियों तथा उनसे बचाव के तरीके बताए। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलिप सिंह बोहरा ने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। कहा की सरकार किसानों की आय दोगुनी करने को वचनबद्ध है। गांवों के विकास को भी गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। किसानों की मांग पर भाजपा नेता ने सिंचाई विभाग के अफसरों से दूरभाष पर वार्ता कर जल्द सिंचाई नहर में पानी की आपूर्ति किए जाने को कहा। इस दौरान सरपंच सीमा तिवारी, सहायक क़ृषि अधिकारी जितेंद्र कुमार, रितेश कांडपाल, उज्जवल उप्रेती, लता पांडे, प्रेरणा बुंग्ला, प्रियंका निगल्टिया, अनुप नेगी, दयाल दरमाल, आंनद सिंह जलाल, लीलाधर खंडूरी, कांति बल्लभ, भूपाल दत्त, केसी खुल्बे आदि मौजूद रहे।