🔳 क्वारब में पहाड़ी से फिर हुआ भूस्खलन
🔳 जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाए जाने के बाद यातायात हुआ सुचारु
🔳 आवाजाही सुचारु होने के बाद यात्रियों ने ली राहत की सांस
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर क्वारब क्षेत्र में कमजोर पहाड़ी से एकाएक हुए भूस्खलन से घंटे भर आवाजाही ठप हो गई। गनीमत रही की आवाजाही कर रहे यात्री वाहन चपेट में नही आए और बड़ा हादसा टल गया। जेसीबी मशीनों से मलबा हटाए जाने के बाद यातायात सुचारु हुआ।
नैनीताल व अल्मोड़ा जनपद की सीमा पर क्वारब क्षेत्र में रविवार को कमजोर पड़ चुकी पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। एकाएक पत्थर व भारी मलबा हाईवे तक पहुंच गया। गनीमत रही की कोई वाहन चपेट में नही आया और बड़ा हादसा टल गया। आवाजाही ठप होने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। कई यात्री वाहन जहां तहां फंस गए। यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची एनएच की जेसीबी मशीनों से मलबा हटाए जाने का कार्य शुरु किया गया। घंटेभर बाद मलबा हटाने के बाद बामुश्किल यातायात सुचारु हो सका। आवाजाही सुचारु होने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *