🔳 महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में निकाली भव्य कलश यात्रा
🔳 आसपास के गांवों से कथा श्रवण को पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालु
🔳 देवाधिदेव महादेव के जयकारों से कोसी घाटी हुई गुंजायमान
🔳 28 मार्च को हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारे के साथ कथा का पारायण
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के रोपा गांव में विधी विधान के साथ संगीतमय शिवमहापुराण कथा का श्रीगणेश हो गया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में भव्य कलश यात्रा निकाली। देवाधिदेव महादेव के जयकारों से समूची कोसी घाटी गुंजायमान हो उठी। कथा श्रवण को आसपास के गांवों से आस्था का सैलाब उमड़ा। देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी रहा।
मंगलवार को रोपा गांव स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर में धर्माचार्य प्रेम चंद्र जोशी व कैलाश कांडपाल ने यजमान केवल सिंह भंडारी, चतुर सिंह तथा राजेंद्र सिंह भंडारी से विधी विधान से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। विशेष मंत्रोच्चार के साथ महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा बेतालघाट बाजार से नकूवा बूबू मंदिर होते हुए रोपा शिव मंदिर पहुंची। जहां शिवालय में जलाभिषेक किया गया। गांवों की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की गई। महंत श्री श्री रविशंकर की देखरेख में शुरु हुए दस दिवसीय कार्यक्रम में आसपास के तमाम गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे। कथा व्यास आचार्य सतीश लोहनी ने देवाधिदेव महादेव की लीलाओं का गुणगान किया। कहा की संसार के कण-कण में भगवान विराजमान हैं। श्रद्धालुओं से सदमार्ग पर चलने का आह्वान किया। देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी रहा। आयोजन समिति सदस्यों के अनुसार 28 मार्च को हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारे के साथ कथा का पारायण होगा। समिति सदस्यों ने धर्म प्रेमी भक्तों से रोजाना अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है। इस दौरान तारा भंडारी , मुकेश पंत, गणेश जलाल, ललित रिखाड़ी, संतोष जलाल, भुवन चंद्र रिखाड़ी, देवकीनंदन रिखाड़ी, दीपक रिखाड़ी, जगदीश भंडारी, ललित भंडारी, कैलाश सागुड़ी, जगमोहन सिंह भंडारी, हरीश पांडे, भुवन चंद्र पंत, पान देव, रेबाधर भंडारी, मोहन चंद्र, राधिका भंडारी, नीमा सागुड़ी, हेमा देवी, धना देवी, हसीं देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *