🔳 एकाएक बढ़ जा रहा कोसी नदी का का बहाव, बन रहा अफरातफरी का माहौल
🔳 मवेशियों के लिए पानी व कपड़े आदि धोने पहुंचे लोग भागकर बचा रहे जान
🔳 कोसी घाटी के ग्रामीणों ने पानी छोड़ने से पूर्व समय पर लोगो को अलर्ट किए जाने पर दिया जोर
🔳 मनमाने ढंग से पानी छोड़ने पर बड़ी अनहोनी का जताया अंदेशा
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

कोसी नदी के एकाएक उफान में आने से हड़कंप मच गया। नदी क्षेत्र में मवेशियों के लिए पानी व कपड़े आदि धोने पहुंचे लोगों ने बामुश्किल भागकर जान बचाई। अल्मोड़ा स्थित बैराज से बगैर सूचना के पानी छोड़ने पर कोसी घाटी के लोगों ने गहरी नाराजगी जताई। आरोप लगाया की कभी भी पानी छोड़ दिए जाने से बड़ी अनहोनी का खतरा बढ़ जा रहा है। ग्रामीणों ने पानी छोड़ने से पूर्व पुलिस प्रशासन के जरिए सूचना गांवों तक भेजने की मांग उठाई है ताकि खतरे को टाला जा सके।
शुक्रवार को कोसी नदी का बहाव एकाएक तेज हो गया। नदी का बहाव बढ़ने से स्थानीय लोग सख्ते में आ गए। जानकारी जुटाने पर पता चला की अल्मोड़ा स्थित कोसी बैराज से पानी छोड़े जाने से नदी के बहाव में बढ़ोतरी हुई है। नदी क्षेत्र में मवेशियों के लिए पानी लेने पहुंची महिलाओं ने एकाएक बड़े बहाव से बचने को भगाकर जान बचाई। कपड़े धोने पहुंचे लोगों ने भी वापस लौटने में ही भलाई समझी। छड़ा गांव के विरेन्द्र सिंह बिष्ट के अनुसार मनमाने ढंग से पानी छोड़ दिए जाने से नीचे की और बसें क्षेत्रों के लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। पानी के लिए कई लोग नदी पर निर्भर है। कई गांवों के स्कूली बच्चे तक नदी को पार कर आवाजाही करते हैं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। कभी भी पानी छोड़ने से नदी का बहाव तेज होने से बड़ी अनहोनी का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। क्षेत्रीय जन विकास संघर्ष समिति के मनोज बिष्ट ने बैराज से पानी छोड़ने से एक घंटे पूर्व सभी गांवों में सूचना का प्रचार प्रसार करवाए जाने की मांग उठाई है ताकि बड़ी घटना को टाला जा सके। ग्रामीणों ने अंदेशा जताया है की यदि अनदेखी की गई तो कभी भी बड़ी घटना सामने आ सकती है। श्री कैंची धाम तहसील की उपजिलाधिकारी मोनिका आर्या के अनुसार सूचना मिलते पर राजस्व उपनिरीक्षकों के माध्यम से लोगों को अलर्ट किया जा रहा। अनाउंसमेंट के जरिए भी चेतावनी दी जाएगी। कभी भी पानी छोड़ दिए जाने के मामले में बातचीत कर समय तय करने को कहा जाएगा।

error: Content is protected !!