🔳 बंदरों के बढ़ती संख्या से बड़ी घटना का अंदेशा
🔳 विद्यालय परिसर में बढ़ती जा रही बंदरों की घुसपैठ
🔳 शिक्षिकाओं व छात्राओं को करना पड़ रहा परेशानी का सामना
🔳 क्षेत्रवासियों ने उठाई बंदरों को पकड़ने की मांग
🔳 वन क्षेत्राधिकारी बोली – जल्द चलाएंगे अभियान
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट]]]]]]

ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परिसर में बंदरों की बढ़ती संख्या से बड़ी घटना सामने आने का अंदेशा बना हुआ है। विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं व शिक्षिकाओं को खतरे के बीच आवाजाही करनी पड़ रही है। वन क्षेत्राधिकारी सोनल पनेरु के अनुसार जल्द बंदर पकड़ने को टीम विद्यालय में भेजी जाएगी।
बेतालघाट ब्लॉक के गांवों में कटखने बंदरों का आंतक थमने का नाम नहीं ले रहा। धनियाकोट क्षेत्र में कटखने बंदर दो दर्जन से अधिक लोगों को घायल कर चुके है‌। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बेतालघाट में भी बंदरो की अधिकता से खतरा बढ़ गया। आसपास के गांवों से विद्यालय पहुंचने वाली करीब 259 छात्राएं जान जोखिम में डाल आवाजाही को मजबूर हैं। विद्यालय परिसर में भी बंदरो का झुंड परेशानी बन चुका है। विद्यालय परिसर में बंदरों की बढ़ती घुसपैठ से बड़ी घटना का अंदेशा भी बना हुआ है। बंदरों को भगाने पर वह काटने दौड़ जा रहे हैं। बंदरों के बढ़ते आंतक से विद्यालय में तैनात शिक्षिकाए भी परेशान हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्या भारती आर्या के अनुसार वन विभाग को पत्राचार भी किया जा चुका है। बंदरों की बढ़ती संख्या से शिक्षण कार्य भी प्रभावित होता जा रहा है। ग्राम प्रधान शेखर दानी व व्यापार मंडल अध्यक्ष बालम सिंह बोहरा ने विद्यालय में बंदरों के बढ़ते आंतक को रोकने को ठोस उपाय किए जाने की मांग वन विभाग से की है। वन क्षेत्राधिकारी सोनल पनेरु के अनुसार जीजीआइसी परिसर से बंदरों को पकड़ने को जल्द टीम भेजी जाएगी। वन क्षेत्राधिकारी ने विशेष अहतियात बरतने का आह्वान भी किया है‌

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *