🔳ग्राम प्रधान संगठन बेतालघाट अध्यक्ष ने बिल्डर पर कानूनी कार्रवाई की उठाई मांग
🔳गांवों में जल, जंगल, जमीन पर कब्जा किए जाने का लगाया आरोप
🔳मनमानी कतई बर्दाश्त न करने की चेतावनी
{{{ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट}}}}

बेतालघाट ब्लॉक के सिरोडी गांव में बाहरी बिल्डर के वन भूमि पर खदान कर रोड निर्माण किए जाने का मामला तूल पकड़ गया है। वन विभाग की कार्रवाई के बाद अब ग्राम प्रधान संगठन बेतालघाट ने भी मामले में गहरी नाराजगी जताई है। ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष ने आरोप लगाया है की बिल्डर गांव में जल, जंगल जमीन पर नजरें गड़ाए बैठे हैं। दो टूक चेतावनी दी है की यदि बिल्डरों पर शिकंजा नहीं कसा गया तो फिर पंचायत प्रतिनिधि आंदोलन को विवश हो जाएंगे ‌
सिरोडी गांव में बीते दिनों बाहरी बिल्डर के रातों-रात वन भूमि को खोद सड़क तैयार करने के मामले में ग्राम प्रधान संगठन बेतालघाट ने रोष जताया है। बिल्डर के मनमाने रवैए पर गहरी नाराजगी व्यक्त कर बिल्डर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर जोर दिया है। वन भूमि को नुकसान पहुंचाए जाने पर चिंता जताई है। ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष मनोज पडलिया के अनुसार यदि ग्राम पंचायत वन भूमि पर कोई विकास कार्य को प्रस्ताव तैयार करता है तो वन विभाग नियमों का हवाला दे कार्यों पर रोक लगा देता है पर बाहरी बिल्डरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं की रातों रात वन भूमि खोद सड़क तैयार कर ली जा रही है। गांव के लोग वन विभाग के कड़े नियमों से परेशान हैं तो वहीं बाहरी बिल्डर नियमों की खुलेआम बली दे रहे है जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण सिरोडी गांव है। संगठन के अध्यक्ष मनोज पडलिया ने मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई कीए जाने की मांग उठाई है। चेतावनी दी है की यदि मनमानी की गई तो फिर पंचायत प्रतिनिधियों को लेकर बिल्डरों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया जाएगा।