🔳छड़ा गांव में स्थित मंदिर में होंगे धार्मिक अनुष्ठान
🔳शिवालय मंदिर से गांव तक निकलेगी कलश यात्रा
🔳हवन पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगेगा भंडारा
🔳आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम को सफल बनाने का किया आह्वान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित छड़ा गांव में कल यानि शुक्रवार को होने वाले धार्मिक अनुष्ठान की तैयारी पूरी कर ली गई है। सुबह विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद गांव की महिलाएं पारंपरिक परिधानों में भव्य कलश यात्रा निकालेगी। दोपहर बाद हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगेगा।
छड़ा गांव में शुक्रवार को सुबह धर्माचार्य यजमानों से विधि विधान से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराएंगे। विशेष मंत्रोच्चार के साथ गांव में स्थित मंदिरों में मां दुर्गा व भूमिया देवता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। राजस्थान से दोनों मूर्तियां गांव पहुंच चुकी है। गांव की महिलाएं पवित्र शिप्रा व जीवनदायिनी कोसी नदी के तट पर स्थित शिवालय से छड़ा गांव तक पारंपरिक परिधानों में कलश यात्रा निकालेंगी। दोपहर बाद हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद विशाल भंडारा लगेगा। आयोजन समिति सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।