🔳 गंगोरी गांव में हुई बैठक में भाजपाइयों ने कई अहम मुद्दों पर की चर्चा
🔳 नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष रामगढ़ का किया गया स्वागत
🔳 दोबारा जिम्मेदारी सौंपे जाने पर कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी
🔳 पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का भी किया गया आभार व्यक्त
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर हुई भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को गांवों के अंतिम छोर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। मंडल अध्यक्ष पद पर अंकित पांडे को दोबारा जिम्मेदारी सौंपे जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की।कार्यकर्ताओं ने कहा की वरिष्ठ पदाधिकारियों के निर्णय से संगठन को मजबूती मिलेगी। मंडल अध्यक्ष अंकित ने सभी को साथ लेकर चलने का भरोसा दिलाया।
रविवार को अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित गंगोरी गांव में हुई बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकित पांडे का स्वागत किया गया। वक्ताओं ने कहा की मंडल अध्यक्ष की निर्विवाद छवि से वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दोबारा उन पर भरोसा जताकर कार्यकताओं का मान सम्मान बढ़ाया है। वरिष्ठ व्यापारी नेता कुबेर सिंह जीना ने कहा की अंकित पांडे समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए कार्य करने के लिए जाने जाते हैं। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष अंकित ने कहा की सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य किया जाएगा। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से गांवों के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को लाभान्वित करना ही लक्ष्य है। इस दौरान विनोद सिंह जीना, रमेश सुयाल, बसंत कुमार, अर्जुन सिंह, राम सिंह, किशन आर्या, रणजीत जीना आदि मौजूद रहे।