🔳 हाईवे पर स्थित नवदुर्गा मंदिर में लगा भंडारा
🔳 आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद
🔳 क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को हुई विभिन्न प्रार्थना
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित नवदुर्गा मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान से माहौल भक्तिमय हो उठा। हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा। आसपास के गांवों से पहुंचे ग्रामीणों व हाईवे पर आवाजाही कर रहे यात्रियों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। मां दुर्गा के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।
हाईवे पर स्थित नवदुर्गा मंदिर में सुबह धर्माचार्यों ने यजमानों से विधि विधान से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। भजन कीर्तनों से माहौल भक्तिमय हो उठा। क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना की गई। हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा। आसपास के रामगाढ़, गरमपानी, रातीघाट, खैरना, बारगल, कफूल्टा आदि गांवों से पहुंचे माता भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। हाईवे पर आवाजाही कर रहे यात्रियों को भी प्रसाद वितरित किया गया। देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी रहा। मंदिर समिति पदाधिकारी व सदस्य दिनभर व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

error: Content is protected !!