🔳 महाआरती के श्रद्धालुओं ने नदी में प्रवाहित किए दीप
🔳 देवाधिदेव महादेव के जयकारों से गुंजायमान हुई कोसी घाटी
🔳 क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को हुई विशेष प्रार्थना
🔳 क्षेत्रवासियों से परिवार के सदस्यों के साथ बढ़-चढ़कर की भागीदारी
{{{{ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट}}}}

खैरना स्थित सोमवारी आश्रम में शिवमहापुराण कथा ज्ञान यज्ञ से माहौल शिवमय बना हुआ है। देर शाम जीवनदायिनी कोसी व पवित्र शिप्रा नदी के संगम पर दीपदान कार्यक्रम से संगम दीपों से जगमगा उठा। महाआरती के साथ क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की गई।
सोमवारी आश्रम गुफा महादेव मंदिर खैरना में रोजाना की तरह शुक्रवार को भी धर्माचार्य भानू प्रकाश पांडे, कमल किशोर पांडे, नीरज त्रिपाठी व हिमांशु मिश्रा से विधी विधान से यजमान दीप चंद्र पांडे, देवेश कांडपाल व दीपक गोस्वामी से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। दोपहर में कथा व्यास आचार्य कैलाश चंद्र भट्ट ने कथा पाठ किया। भोलेनाथ के भक्तों से सनातन धर्म की रक्षा को आगे आने का आह्वान किया। भगवान शंकर की लीलाओं का गुणगान किया। देवाधिदेव महादेव के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा। आसपास के गांवों से आस्था का सैलाब उमड़ा। देर शाम जीवनदायिनी कोसी व पवित्र शिप्रा नदी के तट पर स्थित संगम में दीप दान कार्यक्रम हुआ। पूरा संगम दीपों से जगमग हो उठा। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं ने दीप नदी में प्रवाहित किए। इस दौरान आयोजन समिति सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।