🔳विशेष मंत्रोच्चार के साथ मां दुर्गा व भूमिया देवता की मूर्ति की हुई प्राण प्रतिष्ठा
🔳क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को हुई विशेष प्रार्थना
🔳हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगा भंडारा
🔳आसपास के गांवों से भी उमड़ा आस्था का सैलाब
🔳देर शाम तक जारी रहा भजन कीर्तनों का दौर
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित छड़ा गांव में विधि विधान व विशेष मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा व भूमिया देवता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई। गांव की महिलाओं ने खैरना स्थित शिवालय से गांव तक पारंपरिक परिधानों में भव्य कलश यात्रा निकाली। मां दुर्गा व भूमिया देवता के जयकारों से माहौल गुंजायमान हो उठा। हवन पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा।

शुक्रवार सुबह छड़ा गांव में स्थित मंदिर में धर्माचार्यों ने यजमानों से विधी विधान से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए।पवित्र शिप्रा व जीवनदायिनी कोसी नदी तट पर स्थित शिवालय से महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में खैरना से छड़ा गांव तक दो किमी पैदल दूरी तय कर भव्य कलश यात्रा निकाली। विशेष मंत्रोच्चार के साथ मां दुर्गा व भूमिया देवता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई।

क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना की गई। बाद में हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद विशाल भंडारा लगा। आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी रहा। मां दुर्गा व भूमिया देवता के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। इस दौरान आयोजन समिति के सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।