🔳 घोड़ियां हल्सों गांव में अखंड रामायण पाठ के बाद लगा भंडार
🔳 आसपास के गांव से पहुंचे सैकड़ो भक्तों ने ग्रहण किया भंडारे का प्रसाद
🔳 देर शाम तक जारी रहा भजन कीर्तनों का दौर
{{{ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट}}}

बेतालघाट ब्लॉक के घोड़ियां हल्सों गांव स्थित गुरु गोरखनाथ की‌ धूनी में अखंड रामायण पाठ से माहौल राममय हो गया। भगवान पुरुषोत्तम राम के जयकारों से समूची कोसी घाटी गुंजायमान हो उठी। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दे श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा।
गुरुवार को गुरु गोरखनाथ की धूणी में धर्माचार्य ललित तिवारी ने यजमान मनोज बिष्ट, हंसी बिष्ट, बालम सिंह जलाल, त्रिलोक सिंह जलाल, सुरेश सिंह, विरेन्द्र सिंह भंडारी से विधी विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। श्रद्धालुओं ने अखंड रामायण पाठ किया। विशेष मंत्रोच्चार के साथ क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि की प्रार्थना की गई। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दे समां बांधा। देर शाम तक भजन कीर्तन का दौर जारी रहा। पुरुषोत्तम भगवान राम के जयकारों से समूचा माहौल भक्तिमय हो उठा। हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा।आसपास के गांव से पहुंचे सैकड़ो भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

error: Content is protected !!