🔳 सैकड़ों भक्तों ने ग्रहण किया भंडारे का प्रसाद
🔳 विशेष मंत्रोच्चार के साथ सुख, शांति व समृद्धि को हुई प्रार्थना
🔳 भजन मंडली ने दी शानदार भजनों की प्रस्तुति
🔳 मां भगवती मंदिर व गुरु गोरखनाथ की धूनी में हुए धार्मिक अनुष्ठान
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के तल्ला बर्धो गांव स्थित मां भगवती मंदिर व गुरु गोरखनाथ धुनी में धार्मिक अनुष्ठान से माहौल भक्तिमय हो उठा। हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगे भंडारे के साथ कार्यक्रम का पारायण हुआ। सैकड़ों भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। गांव की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना की गई।
मंगलवार को मां भगवती मंदिर व गुरु गोरखनाथ धुनी में धर्माचार्यों ने यजमानों से विधी विधान व विशेष मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दे माहौल भक्तिमय कर दिया। गांव से पहुंचे सैकड़ों भक्तों ने मां भगवती व गुरु गोरखनाथ के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान कर दिया। सुबह से ही मंदिर में भक्तों की कतार लगी रही। दिन चढ़ने के साथ आस्था का सैलाब उमड़ा। हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा। गांवों के सैकड़ों भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना की गई। मंदिर समिति सदस्यों ने कार्यक्रम की सफलता पर क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। समिति सदस्य दिनभर व्यवस्था बनाने में भी जुटे रहे।