🔳 मिनी स्टेडियम में धूमधाम से मनाया गया सीएम का जन्मदिन
🔳 विभिन्न खेलों से जुड़े खिलाड़ीयों ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
🔳 भाजपा कार्यकर्ताओं ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां
[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट]]]]]

बेतालघाट स्थित मिनी स्टेडियम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। केक काटकर मिष्ठान वितरित किया गया। सीएम के दीर्घायु होने की कामना की गई। वक्ताओं ने कहा की सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
सोमवार को मिनी स्टेडियम में वॉलीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन व कबड्डी के खिलाड़ीयों ने पूर्व जिला मंत्री तारा भंडारी व पूर्व मंडल महामंत्री दिलिप सिंह नेगी की अगुवाई में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन मनाया गया। सीएम के दिर्घायु होने की कामना की गई। केक काटकर खिलाड़ियों को मिष्ठान वितरित किया गया। तारा भंडारी ने कहा की सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सूदूर गांवों में अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। दिलीप सिंह नेगी ने कहा की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बेहतर कार्यप्रणाली का ही परिणाम है की प्रदेश में तेजी से विकास कार्य गतिमान है। इस दौरान महेंद्र जलाल, भुवन मचखोली, रवि कुमार सहित कई खिलाड़ी व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *