🔳 हाइवे पर मुख्य चौराहे पर बह रही गंदगी, जिम्मेदार अनजान
🔳 संक्रामक बिमारियों के फैलने का खतरा हुआ दोगुना
🔳 गंदगी से उठ रही दुर्गंध से राहगीर भी हुए परेशान
🔳 कलमठ बंद होने से नाली में जमा हो रही गंदगी
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित खैरना बाजार क्षेत्र में बनी नाली में बह रही गंदगी स्वच्छ भारत अभियान की हकीकत बयां कर रही है। गंदगी से उठ रही दुर्गंध से राहगीर व स्थानीय लोग परेशान है। बावजूद गन्दगी निस्तारण के उपाय नहीं किए जा रहे। हाइवे पर बने कलमठ के बंद पड़े होने से गंदगी नाली में ही इकठ्ठा हो रही है।
हाइवे पर खैरना बाजार क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। स्वच्छ भारत अभियान का भी यहां दम फूल गया है। दुकानों से निकल कर नाली में इकठ्ठा गंदगी से उठ रही दुर्गंध से जीना दुश्वार हो चुका है बावजूद सुध नहीं ली जा रही। यात्री व स्कूली बच्चे भी समस्या से जूझ रहे हैं। हाइवे पर बने कलमठ के बंद होने से समस्या विकराल रुप लेती जा रही है बावजूद जिम्मेदार सुध नहीं ले रहे। स्थानीय लोगों के लिए भी गंदगी से बजबजा रही नाली बड़ी समस्या बन चुकी है। जिम्मेदारों की अनदेखी से लोगों में गहरा रोष भी व्याप्त है। व्यापारी नेता विरेन्द्र सिंह बिष्ट, गजेंद्र सिंह, बिशन जंतवाल, महेंद्र सिंह बिष्ट, मनोज सिंह आदि ने व्यवस्था में सुधार किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *