Site icon तीखी नज़र

[[[[[[[[[[ BIG BREAKING ]]]]]]]]]]] गांव की सुख, शांति व समृद्धि को किया सुंदरकांड पाठ

🔳 भजन मंडली ने दी शानदार भजनों की प्रस्तुति
🔳 पुरुषोत्तम राम के जयकारों से माहौल हुआ भक्तिमय
🔳 विशेष मंत्रोच्चार के बीच महाआरती के बाद हुआ प्रसाद वितरण

[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर पिलखोली गांव में क्षेत्र के सुख, शांति व समृद्धि को सुंदरकांड पाठ हुआ। गांवों की महिलाओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी की। देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी रहा। प्रसाद वितरण भी किया गया।

नवरात्र पर माता रानी के जयकारों से गांवों का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। बुधवार को पिलखोली गांव में हुए धार्मिक अनुष्ठान से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो उठा। विधि विधान व विशेष मंत्रोच्चार के साथ सुंदरकांड पाठ का श्रीगणेश हुआ। धर्माचार्य ने धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना की गई। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति से समां बांधा। सुंदरकांड पाठ के बाद प्रसाद वितरण भी किया गया। स्थानीय दीवान सिंह बिष्ट ने श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था बनाई। इस दौरान प्रेमा बिष्ट,विमला फर्त्याल, कमला देवी, तुलसी बिष्ट, नीरु फर्त्याल, आशा मेहरा, हेमा, राधा, जानकी बिष्ट, राधिका, नंदी, बीना, पूजा नेगी आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version