जीआइसी धनियाकोट के विद्यार्थियों का दल पहुंचा मानस विज्ञान केंद्र
शैक्षिक भ्रमण में शामिल रहे नवीं व 11वीं के विद्यार्थी
विद्यार्थियो ने देखे कई महत्वपूर्ण मॉडल
वैज्ञानिकों ने जानकारी का लाभ उठाने का किया आह्वान
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]
राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों के दल ने शैक्षिक भ्रमण के दौरान अल्मोड़ा स्थित मानस विज्ञान केन्द्र का भ्रमण किया। दल में नवीं व 11वीं के विद्यार्थियों शामिल हुए। मानस विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने विद्यार्थियों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। शिक्षकों ने विद्यार्थियों से जानकारी का लाभ उठाने का आह्वान किया।
गुरुवार को जीआइसी धनियाकोट के विद्यार्थियों का दल शैक्षिक भ्रमण पर अल्मोड़ा स्थित मानस विज्ञान केंद्र पहुंचा। विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने विद्यार्थियों को विज्ञान के विभिन्न सिद्धांतों को प्रदर्शित करने वाले मॉडल को विद्यार्थियों को बहुत ही रोचक व प्रभावी ढंग से समझाया। न्यूटन के विभिन्न सिद्धांतों चुंबकत्व-ताप, यांत्रिक ऊर्जा को गतिज ऊर्जा में बदलने, आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति, हवा में तैरती हुई गेंद, जलवायु परिवर्तन, कार्बन उत्सर्जन, ब्लैक होल के खतरे, तारामंडल, प्रकाश के परावर्तन को बहुत ही बेहतर ढंग से समझाया। प्रधानाचार्य शशि प्रकाश यादव ने विद्यार्थियों को अहम जानकारियां साझा करने पर वैज्ञानिकों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान डा. प्रदीप तिवारी, डा. नवीन जोशी, विनोद कुमार जायसवाल, आशा उपाध्याय, मोहन चंद्र भट्ट आदि मौजूद रहे।