🔳 रात के अंधेरे में खतरनाक पहाड़ी के नीचे भेजे जा रहे मजदूर
🔳 गरीब मजदूरों की जिंदगी से खिलवाड़ पर आमादा हुए तस्कर
🔳 कभी भी भूस्खलन से सामने आ सकती है बड़ी घटना
🔳 पुलिस प्रशासन को भी दी जा रही खुली चुनौती
🔳 डंपरों के जरिए ठिकाने लगाए जा रहे चोरी के पत्थर
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर लोहाली क्षेत्र में पत्थर तस्करों ने सक्रियता बढ़ा दी है। पत्थर मजदूरों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रात के अंधेरे में खतरनाक पहाड़ी के नीचे भेज दे रहे हैं। मुनाफे के फेर में तस्कर मजदूरों की जिंदगी खतरे में डाल रहे हैं बावजूद पुलिस प्रशासन अनदेखी पर आमादा है। अंधेरे में मजदूरों के पहाड़ी के नीचे जाने से कभी भी बड़ा खतरा सामने आने का अंदेशा बना हुआ।
हाइवे से सटी पहाड़ी से हुए भूस्खलन से जगह जगह पत्थरों का ढेर लग गया है। पत्थरों के ढेर तस्करों की नजरों में आ गए हैं। अतिसंवेदनशील लोहाली क्षेत्र में भी पत्थर तस्करों ने सक्रियता बढ़ा दी है। अंधेरा होते ही तस्कर डंपर लेकर खतरनाक पहाड़ी के ठिक नीचे पहुंच जा रहे हैं। मजदूरों की जिंदगी खतरे में डाल उन्हें खतरनाक पहाड़ी के नीचे पत्थर लेने भेज दिया जा रहा है‌। गरीब मजदूरों की जिंदगी से खुला खिलवाड़ व पत्थर तस्करी के बावजूद पुलिस प्रशासन की कुंभकरणीय नींद नहीं टूट रही। पहाड़ी दरकने पर कभी भी बड़ी घटना सामने आने का अंदेशा भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने मजदूरों की जिंदगी से किए जा रहे खिलवाड़ पर तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।

error: Content is protected !!