🔳 लखपति दीदी कार्यक्रम के तहत महिलाओं को दी गई अहम जानकारियां
🔳 योजनाओं का लाभ उठाने का किया गया आह्वान
🔳 विभिन्न विभागों से पहुंचे विशेषज्ञों ने दिए महत्वपूर्ण टिप्स
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]
ब्लॉक मुख्यालय स्थित सभागार में लखपति दीदी प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। गांवों में संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे बताया गया। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने भी विशेषज्ञों से कई सवाल पूछ जिज्ञासा शांत की।
शुक्रवार को बेतालघाट स्थित सभागार में हुए में कृषि अनुसंधान केंद्र मझेडा के कनिष्ठ शोध अधिकारी उमेश लोहनी ने गेहूं, मडुवा, मशरुम, आम आदि के बेहतर उत्पादन के टिप्स दिए। हिमात्थान सोसायटी के कमलेश जलाल ने पीजी व एफपीओ के तहत संचालित आजिविका गतिविधियों के बारे में बताया। ग्रामोत्थान के महेश पुरी ने रीप संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। एनआरएलएम के कर्मचारियों ने सीसीएल, बीमा आदि के बारे में प्रकाश डाला। कार्यक्रम में तीन कलस्टर से पहुंची 127 लखपति दीदी मौजूद रहीं। स्वरोजगार से जुड़कर लखपति बन चुकी महिलाओं ने विभिन्न सवाल पूछकर जिज्ञासा शांत की। समापन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।