Site icon तीखी नज़र

[[[[[[[[[[[[ BIG BREAKING ]]]]]]]]]]सच्चे मन से श्रीमद् भागवत कथा श्रवण से होता है कष्टों का निवारण : मंगला माधुरी

🔳 बेतालघाट स्थित दुर्गापुरी मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान से माहौल भक्तिमय
🔳 माता रानी के गुंजायमान हुई कोसी घाटी
🔳 कथा श्रवण को आसपास के गांवों से उमड़ा आस्था का सैलाब
🔳 भजन मंडली की शानदार प्रस्तुति पर थिरके श्रद्धालु

[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

बेतालघाट स्थित दुर्गापुरी धाम में श्रीमद देवी भागवत कथा से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। समीपवर्ती गांवों से कथा श्रवण को रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे रहे हैं। भजन मंडली की शानदार प्रस्तुति श्रद्धालुओं को थिरकने पर मजबूर कर दे रही है। माता रानी के जयकारों समूची कोसी घाटी गुंजायमान हो उठी।

दुर्गापुरी मंदिर में धर्माचार्य प्रेम जोशी व कैलाश कांडपाल ने रोजाना की तरह बुधवार को भी यजमान बालम सिंह बोहरा, प्रताप सिंह बोहरा, ख्याली दत्त रिखाडी, पान सिंह जलाल से विधी विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। विशेष मंत्रोच्चार के साथ देश प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना की गई। संत रविशंकर की देखरेख में कथा व्यास मंगला माधुरी ने मां की लीलाओं का गुणगान करते हुए कहा की मां अपने भक्तों को कभी भी दुख में नहीं देख सकती। अच्छे कर्म करने वाले मनुष्य से माता रानी प्रसन्न रहती है। बताया की जो भी भक्त सच्चे मन से श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करता है उसके तमाम कष्टों का स्वत: ही निवारण हो जाता है। कथा सुनने को आसपास के रोपा, घोड़ियां हल्सों, नैनीचैक, रतौडा, ऊंचाकोट, सेठी, हल्सों, कोरण, चडूयूला, नैनीचैक, घंघरेठी, आमबाडी , तिवारी गांव समेत तमाम क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दे श्रद्धालुओं को पर मजबूर कर दिया। देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी रहा।

Exit mobile version