🔳 कथा श्रवण को आसपास के गांवों से उमड़ा आस्था का सैलाब
🔳 हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगा भंडारा
🔳 भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से माहौल हुआ भक्तिमय
🔳 देर शाम तक जारी रहा भजन कीर्तनों का दौर
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे बेतालघाट विकासखंड के लोहाली गांव में हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का पारायण हो गया। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो उठा। आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी रहा।
शुक्रवार को धर्माचार्य उमेश कांडपाल व अतुल तिवारी ने यजमानों से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। आसपास के तमाम गांवों से आस्था का सैलाब उमड़ा। कथा व्यास दयाकृष्ण शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का गुणगान किया। कथा व्यास ने कहा की कथा मनुष्य जीवन में भाग्य से नहीं सौभाग्य से सुनने को मिलती है। जिसने भी कथा में शामिल होकर श्रीकृष्ण के बखान का श्रवण किया उसका जो जीवन मार्ग सरल और सुगम हो जाता है। कहा की भागवत कथा साक्षात भगवान श्रीकृष्ण है। दोपहर में हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा। सैकड़ों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा। आयोजन समिति सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *