🔳 भजन कीर्तनों से माहौल हुआ भक्तिमय
🔳 क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को हुई प्रार्थना
🔳 बुधवार को हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगेगा भंडारा
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
थुआ के जंगल में स्थित एडी देवता मंदिर में विधी विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठान का श्रीगणेश हो गया। भजन कीर्तनों से माहौल भक्तिमय हो उठा। क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना की गई।
क्षेत्र के आराध्य एडी़ देवता मंदिर परिसर में मंगलवार को धर्माचार्यों ने विशेष मंत्रोच्चार के साथ यजमानों से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। समिति सदस्यों ने मंदिर परिसर को विशेष तौर पर सजाया। श्रदालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं बनाई गई। एड़ी देवता के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। देर शाम तक भजन मंडली ने शानदार प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय कर दिया। बुधवार को हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगेगा। समिति से जुड़े सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में मंदिर पहुंचकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने का आह्वान किया है।