🔳 युग पुरुष स्वामी विवेकानंद तपोस्थली काकड़ीघाट में हुआ कार्यक्रम
🔳 आसपास के गांवों से पहुंचे जरुरतमंद परिवार
🔳 भविष्य में भी हर संभव मदद का दिलाया गया भरोसा
🔳 क्षेत्रवासियों ने समिति के अभियान को सराहा
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर कोसी नदी के तट पर स्थित स्वामी विवेकानंद तपोस्थली में शारदा मां की रसोई कार्यक्रम के तहत जरुरतमंद परिवारों को खाद्यान्न सामग्री वितरित की गई। दाल, तेल, आटा समेत अन्य सामग्री मिलने पर ग्रामीणों ने स्वामी विवेकानंद सेवा समिति का आभार व्यक्त किया। समिति पदाधिकारियों के अनुसार समय समय पर जरुरतमंदों को खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध कराई जाती है।
सोमवार को कोसी नदी के तट पर स्थित युग पुरुष स्वामी विवेकानंद तपोस्थली में हुए कार्यक्रम में आसपास के गांवों से पहुंचे तीस से ज्यादा परिवारों को खाद्यान्न सामग्री वितरित की गई। शारदा मां की रसोई कार्यक्रम के तहत आसपास के गांवों से पहुंची महिलाओं को दाल, आटा, चावल, तेल व मशालें का वितरण किया गया। भविष्य में भी हर संभव मदद का भरोसा दिलाया गया। वक्ताओं ने कहा की शारदा मां की रसोई कार्यक्रम के तहत जरुरतमंद परिवारों को खाद्यान्न सामाग्री उपलब्ध कराने का अभियान लंबे समय से चलाया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के गरीब तबके के परिवारों को मदद उपलब्ध कराना है। स्थानीय लोगों ने स्वामी विवेकानंद सेवा समिति के शारदा मां की रसोई कार्यक्रम की सराहना की। इस दौरान समिति कोषाध्यक्ष राजेंद्र परिहार, कर्कटेश्वर मंदिर काकड़ीघाट के मुख्य पुजारी ललित नैनवाल, सचिव किशन सिंह ढौंडियाल, बालम फर्त्याल, हरीश सिंह समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।