🔳 खैरना बाजार में तेज रफ्तार स्कूटी की आया था चपेट में
🔳 हल्द्वानी के बाद दिल्ली स्थित सेना के अस्पताल में हैं भर्ती
🔳 दुर्घटना के दौरान सिर पर पहुंची है गंभीर चोट
🔳 चालीस दिन की छुट्टी में पहुंचा था अपने गांव
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

खैरना बाजार क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कूटी की चपेट में आकर घायल हुए लेफ्टिनेंट की हालत नाज़ुक बनी हुई है। दुर्घटना को पांच दिन बीतने के बावजूद लेफ्टिनेंट को होश नहीं आया है‌। वह दिल्ली स्थित सेना के अस्पताल में उपचाररत है। स्वजनों के अनुसार चिकित्सकों ने लेफ्टिनेंट का एक आपरेशन भी किया गया है। उसके जल्द ही होश में आने की उम्मीद है।
महर रेजीमेंट में तैनात गडस्यारी गांव निवासी ईश्वर सिंह बीते दिनों छुट्टियों में गांव पहुंचा। बीते मंगलवार को खैरना बाजार में तेज रफ्तार स्कूटी सवार की टक्कर से ईश्वर को गंभीर चोट पहुंची। लहुलुहान हालत में उसे उपचार के लिए सीएचसी गरमपानी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे नाजुक हालत में हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। सूचना पर दिल्ली स्थित सेना के मुख्यालय से सैन्य अधिकारी भी हल्द्वानी पहुंचे। लेफ्टिनेंट की हालत में सुधार न होने पर उसे दिल्ली में सेना के अस्पताल ले जाने का निर्णय लिया गया। बुधवार को सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट को लेकर दिल्ली रवाना हो गए। दुर्घटना को पांच दिन का समय बीतने के बावजूद अब तक घायल लेफ्टिनेंट होश में नहीं आ सका है‌। उसके सिर में गंभीर चोट होने से हालत नाज़ुक बनी हुई है। लेफ्टिनेंट के चचेरे भाई पूरन सिंह कनवाल के अनुसार सेना के अस्पताल में ईश्वर का आपरेशन भी किया गया है। चिकित्सकों ने उम्मीद जताई है की जल्द ही वह होश में आ जाएगा। लेफ्टिनेंट के स्वास्थ्य को लेकर स्वजनों के साथ ही गांव के लोग भी चिंतित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *