🔳 हाईवे पर लगी रही यात्री व पर्यटकों के वाहनों की कतार
🔳 जाम में फंसे लोगों को करना पड़ा कई परेशानियों का सामना
🔳 पाडली की खतरनाक पहाड़ी के नीचे घंटों खड़े रहे वाहन
🔳 लोगों ने फिर दोहराई मंदिर गेट के दोनों ओर ज़ीरो जोन घोषित करने की मांग
🔳 हाईवे किनारे बेतरतीब पार्क वाहनों को ठहराया जाम का बड़ा कारण
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर कैंची क्षेत्र में जाम की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही। मंगलवार को बाबा नीम करौरी के धाम में आस्था का सैलाब उमड़ने के साथ ही हाईवे पर आवाजाही प्रभावित हो गई। हाईवे पर आवाजाही कर रहे यात्री वाहन जहां तहां फंसे रहे। वाहनों रेंगते रेंगते आगे बड़े। शाम को जाम से कुछ हद तक राहत मिल सकी।
मंगलवार को कैंची धाम में बाबा नीम करौरी के भक्तों का सिलसिला शुरु हो गया। देश के कोने कोने से पहुंचे बाबा भक्त की संख्या दोपहर तक बढ़ती चली गई है। नीम करौरी के जयकारों से समूचा कैंची धाम गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने के साथ ही यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई है। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। कैंची से पाडली तक यात्री व पर्यटकों के वाहन जहां तहां फंस गए। दरक रही पाडली की पहाड़ी के नीचे वाहनों की कतार लगने से दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया। दूसरी ओर निगलाट क्षेत्र तक वाहनों की कतार लगी रही। जाम में फंसने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन रेंगते रेंगते बामुश्किल आगे बड़े। शाम के समय कुछ हद तक आवाजाही कर रहे लोगों को राहत मिल सकी। जाम का स्थाई समाधान न होने पर लोगों ने गहरी नाराजगी भी जताई। मंदिर गेट के दोनों ओर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों को जाम के लिए जिम्मेदार ठहराया। लोगों ने मंदिर के मुख्य गेट के दोनों ओर वाहनों के लिए जीरो जोन बनाए जाने की पुरजोर मांग दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *