🔳विधी विधान से पूजा अर्चना के बाद कथा का हुआ श्रीगणेश
🔳महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में निकाली भव्य कलश यात्रा
🔳आसपास के गांवों से उमड़ा आस्था का सैलाब
🔳देश, प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि को हुई विशेष प्रार्थना

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के मझेडा़ गांव में स्थित गोलू देवता मंदिर परिसर में विधि विधान के साथ विशेष मंत्रोच्चार के बीच संगीतमय रामकथा का श्रीगणेश हो गया। गांव की महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में कलश यात्रा निकाली। पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा। देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी रहा।

शुक्रवार को मझेडा़ गांव स्थित पौराणिक गोलू देवता मंदिर में धर्माचार्य मनोज जोशी, लोकेश जोशी, ब्रजेश पंत, राजन त्रिपाठी ने यजमान दीप चंद्र पांडे, नीमा पांडे व भास्कर पांडे, लता पाडे से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। विधि विधान के साथ संगीतमय रामकथा का श्रीगणेश हुआ। गांव की महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। पुरुषोत्तम भगवान राम के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा। कथा व्यास पंडित गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने श्रद्धालुओं से भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करने तथा हमेशा सच्चाई के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कहा की सच्चे मन से भगवान राम का स्मरण करने से तमाम कष्टों का निवारण हो जाता है। कथा श्रवण को डोबा, गरमपानी, खैरना, लोहाली, रातीघाट, रामगाढ़, सिल्टोना आदि गांवों से आस्था का सैलाब उमड़ा। 15 जून को हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगेगा‌ आयोजन समिति सदस्य दिन भर व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

error: Content is protected !!