🔳 अराजक तत्वों ने जोरदार धमाके से मार डाली सैकड़ों मछलियां
🔳 धमाके की चपेट में आकर छोटी छोटी मछलियां भी मरी
🔳 क्षेत्रवासियों ने नदी में मछलियों के अवैध शिकार पर जताई नाराजगी
🔳 मामले में कार्रवाई किए जाने की उठाई मांग
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे के समीप बहने वाली जीवनदायिनी कोसी नदी में गंधक पोटाश के मिश्रण का इस्तेमाल कर सैकड़ों मछलियों मार डाली गई। मछलियों का शिकार करने वाले अराजक तत्वों के बुलंद हौसलों के साथ दिन दोपहर नदी में धमाका कर पुलिस प्रशासन को भी खुली चुनौती दे दी है। क्षेत्रवासियों ने धमाके से मछलियों का शिकार किए जाने पर रोष जताया है।
कोसी नदी क्षेत्र में जहां एक ओर पर्यटक खतरा उठाकर नहाने उतर रहे हैं वहीं अराजक तत्व नदी क्षेत्र में मछलियों का समूह नष्ट करने में जुटे हुए हैं। रविवार को नावली क्षेत्र में नदी में उतरे आधा दर्जन से अधिक अराजक तत्वों ने गंधक व पोटाश के मिश्रण से नदी के बीचों बीच धमाका कर डाला। धमाके से कई मछलियों की मौत हो गई। धमाके की तेज आवाज से नदी में मछलियों के छोटे-छोटे बच्चों ने तक दम तोड़ा। नदी क्षेत्र में ब्लास्ट कर मछलियों को मानने के बाद अराजक तत्व मरी हुई सैकड़ो मछलियां लेकर नदी से फरार हो गए। नदी में मछलियों के छोटे-छोटे बच्चे नदी में बहते देखे गए। नदी में गंधक पोटाश से ब्लास्ट करने पर क्षेत्रवासियों ने गहरा रोष जताया। मामले में कार्रवाई की मांग भी उठाई। आरोप लगाया कि प्रतिबंधित होने के बावजूद अराजक तत्वों को गंधक और पोटाश कौन उपलब्ध करा रहा है उसके खिलाफ भी कार्रवाई पर जोर दिया। चौकी प्रभारी प्रकाश सिंह मेहरा के अनुसार विशेष छापेमारी अभियान चला कर नदी में मछली मारने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।