🔳अतिसंवेदनशील दोपांखी समेत तमाम स्थानों पर भूस्खलन
🔳भवाली व क्वारब से वाया मोना रामगढ़ भेजे गए वाहन
🔳ग्रामीण सड़कों पर भी जगह जगह भूस्खलन से थमी रफ्तार
🔳 जेसीबी मशीनों से मलबा हटाकर सुचारु करवाया गया यातायात
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर लगातार स्थित बिगड़ने के बाद एक बार फिर रुट डायवर्ट कर दिया गया। दो पांखी क्षेत्र में लगातार मलबा व पत्थर गिरने से आवाजाही खतरनाक हो गई। एसडीएम विपिन चंद्र पंत ने निरीक्षण कर स्थित का जायजा ले सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस को रुट डायवर्ट करने के निर्देश दिए। अन्य कई ग्रामीण मोटर मार्गों पर भी भूस्खलन होने से घंटों आवाजाही ठप रही।
लगातार बारिश से कुमाऊं की लाइफ लाइन पर जर्जर हो चुकी पहाड़ियों लगातार दरकती रही। क्वारब, कतियागाढ़, काकड़ीघाट, नावली, जौरासी, लोहाली भोर्या बैंड़, दो पांखी, रामगढ़, पाडली समेत तमाम स्थानों पर पत्थर गिरने का सिलसिला जारी रहा। शनिवार रात को प्रशासन के निर्देश पर रुट डायवर्ट किए जाने के बाद रविवार सुबह अतिसंवेदनशील दोपांखी क्षेत्र से मलबा व पत्थर हटाए जाने के बाद यातायात सुचारु करने का प्रयास किया गया पर पहाड़ी से लगातार भूस्खलन होने व पत्थरों की बरसात होने से खतरा बढ़ते ही चला गया। कैंची धाम तहसील के एसडीएम विपिन चंद्र पंत ने मय टीम स्थित का जायजा लिया। लगातार बिगड़ रही स्थिति व यात्रियों तथा वाहन चालकों की सुरक्षा के मद्देनजर दोबारा रुट डायवर्ट करने के निर्देश दे दिए। पुलिस टीम ने क्वारब व भवाली से वाहनों को गंतव्य की ओर भेजा। हाइवे के अलावा लोहाली – थुआ ब्लाक, नैनीपुल – सिरसा, हली – हरतपा, भुजान – बेतालघाट, रातीघाट – बेतालघाट, भुजान – बर्धो समेत तमाम मोटर मार्गों पर जगह जगह मलबा गिरने से घंटों वाहनों की रफ्तार थमी रही। लोडर मशीनों की मदद से मलबा हटाकर आवाजाही सुचारु की गई।

error: Content is protected !!