🔳 किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ने नैनीताल में सौंपा ज्ञापन
🔳 बीस दिन बाद भी युवक की जानकारी न होने पर स्वजन भी परेशान
🔳 सीएम से महाराष्ट्र सरकार से मदद किए जाने की उठाई मांग
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के मल्ला बर्धो गांव निवासी युवक के बीस दिन पूर्व पुणे (महाराष्ट्र) से लापता होने का मामला मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तक पहुंच गया है। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलीप सिंह बोहरा ने सीएम को ज्ञापन सौंप युवक की खोजबीन की गुहार लगाई है। सीएम से महाराष्ट्र सरकार से संपर्क साध युवक की तलाश में मदद करवाए जाने की मांग उठाई है। बताया की युवक के लापता होने से स्वजन बेहद चिंतित हैं।
शुक्रवार को भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलीप सिंह बोहरा ने नैनीताल पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर गांव के जगपाल सिंह की खोजबीन की गुहार लगाई। बताया की एक होटल मे कार्यरत जगपाल सिंह छुट्टी पर गांव को लौटते समय लगभग बीस दिन पहले पुणे के चंदन नगर थाना क्षेत्र से लापता हो गया है। स्वजनों के काफि खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका है। युवक के लापता होने से पत्नी, बच्चों व माता पिता का रो रो कर बुरा हाल है। चंदन नगर थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाए जाने के बावजूद अब तक जगपाल का कुछ पता नहीं चल सका है। स्वजनों ने अनहोनी का अंदेशा भी जताया है। भाजपा नेता ने सीएम से महाराष्ट्र सरकार से मामले में मदद करवाए जाने की मांग उठाई है। भाजपा नेता के अनुसार सीएम ने हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है।