🔳 कोसी घाटी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन त्यौहार
🔳भद्रकाल होने से दोपहर डेढ़ बजे से शुरु हुई पूजा पाठ
🔳 भाईयों ने बहिनों को उपहार किए भेंट
🔳 मंदिरों में भी हुए धार्मिक अनुष्ठान, भजन कीर्तनों से माहौल भक्तिमय
{{{ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट}}}}

कोसी घाटी में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहिनों ने विशेष पूजा अर्चना के साथ भाईयों की कलाई में रक्षा धागा बांधा। भाईयों ने भी बहन को जीवनभर रक्षा का वचन दे उपहार भेंट किए। भद्र काल होने के कारण धर्माचार्यों के सुझाव पर दोपहर डेढ़ बजे से त्यौहार मनाया गया।
सोमवार को कोसी घाटी के तमाम गांवों में रक्षाबंधन पर्व पर मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना हुई। मंदिर में पूजा पाठ के बाद बहिनों ने भाइयों को रक्षा सूत्र बांधे। भाईयों का मुंह मीठा करवाया। भद्रकाल के कारण दोपहर डेढ़ बजे से रक्षाबंधन त्यौहार मनाया गया। दूर दराज के क्षेत्रों से बहिनें भाईयों की कलाई में रक्षा सूत्र बांधने पहुंची तो भाई भी दूरस्त क्षेत्रों से त्यौहार पर घर पहुंचे। बहिनों ने भाईयों की कलाई में रक्षा सूत्र बांधे सुरक्षा का वचन लिया तो भाईयों ने भी बहिनों को उपहार भेंट किए ‌ घरों में विशेष पकवान भी तैयार किए गए। मंदिरों में भजन कीर्तन हुए।