🔳 धूमधाम से मनाया गया जीआइसी ल्वेशाल का वार्षिकोत्सव
🔳 रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
🔳 विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
🔳 मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने को मिलजुल कर कार्य करने का किया आह्वान
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
रामगढ़ ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज ल्वेशाल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं व परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने शानदार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दे समां बांधा। अतिथियों ने विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत के दम पर लक्ष्य हासिल करने का आह्वान किया।
गुरुवार को विद्यालय सभागार में हुए वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविन्द राम जायसवाल ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियों से रुचि का विषय पढ़ने तथा रुचि के अनुसार ही व्यवसाय शुरु करने का आह्वान किया। विद्यालय प्रबंधन से बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने को मिलजुल कर कार्य करने की अपील की। विद्यालय के मेधावियों व बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को मेडल व प्रमाण पत्र से सम्मानित भी किया गया। छात्राओं ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, पंजाबी, राजस्थानी लोकगीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से समां बांधा। प्रधानाचार्य महेश चंद्र पंत ने वार्षिक आख्या पेश की तथा विद्यालय में संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। गिरीश चंद्र आर्या ने कार्यक्रम का संचालन किया। शिक्षक अभिभावक संघ अध्यक्ष पंकज सिंह नेगी ने भी विचार रखे। इस दौरान केएस मेहरा,जीसी आर्या, सुभाष दुबे, मनीष त्रिपाठी, सीएस धपोला, संजीव गौतम, कृष्ण चंद्र, राज नारारायण धामी, उम्मेद राम, दीपक भंडारी , रुचि वर्मा, रेनू आर्या, दीपा कन्याल, अंजू डांगी, हेमा बिष्ट, गीता नेगी, अमृता टम्टा आदि मौजूद रहे।