🔳 लंबे समय तक समाधान न किए जाने पर जताई नाराजगी
🔳 शिक्षा विभाग से संबंधित शिकायत पर भ्रमित करने का आरोप
🔳 जल्द मुख्यमंत्री को पत्राचार किए जाने पर दिया जोर
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट]]]]]]

मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराए जाने के बावजूद समाधान न होने पर शिकायतकर्ता ने गहरी नाराजगी जताई है। आरोप लगाया है की विद्यालय संबंधी शिकायत का समाधान ही नहीं हो पा रहा जबकि कई बार मामला सीएम पोर्टल पर दर्ज कराया जा चुका है। अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए है।
मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल पर जनसमस्याएं दर्ज करा गांवों के बाशिंदों को समाधान की उम्मीद रहती है। खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी समय समय पर समाधान पोर्टल की निगरानी कर विभागीय अधिकारियों को दर्ज समस्याओं के समाधान के निर्देश भी दे चुके हैं बावजूद कई समस्यायों का लंबे समय तक समाधान ही नहीं हो पा रहा। बेतालघाट ब्लॉक के सूदूर ताड़ीखेत गांव निवासी ललित प्रसाद के अनुसार क्षेत्र में स्थित विद्यालय से कार्मिक को हल्द्वानी संबद्ध किए जाने की शिकायत मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल में दर्ज कराई जा चुकी है। कई बार जानकारी जुटाए जाने के बावजूद सुध नहीं ली जा रही। मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल के अधिकारी समाधान का भरोसा ही दिला रहे हैं पर धरातल में कुछ भी नहीं हो रहा। ललित प्रसाद ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए है। शिकायतकर्ता के अनुसार मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल के अधिकारी लगातार लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने मामले को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र भेजने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *