🔳 दोनों और लगी रही छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार
🔳 ट्रक के हटने के बाद भी नहीं मिल सकी जाम में फंसे लोगों को राहत
🔳 जल्दी निकलने के फेर में कई चालकों ने आड़े तिरछे फंसा दिए वाहन
🔳 पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बामुश्किल यातायात कराया सुचारु
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर क्वारब क्षेत्र में खस्ताहाल पहाड़ी के नीचे ट्रक फंसने से आवाजाही ठप हो गई। हाईवे पर जाम लगने से दोनों ओर छोटे बड़े वाहनों की कतार लग गई। डेढ़ घंटे बाद बामुश्किल हटाए जाने के बावजूद साढ़े तीन घंटे से अधिक समय तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस के जवानों ने बामुश्किल आवाजाही सुचारु करवाई।
नैनीताल व अल्मोड़ा जनपद की सीमा पर क्वारब क्षेत्र में हालात विकट है। हाईवे के ठिक ऊपर दरक रही पहाड़ी परेशानी का सबब बन चुकी है। यात्री व पर्यटक जान हथेली पर रख आवाजाही को मजबूर हो चुके हैं। बुधवार को हल्द्वानी से निर्माण सामग्री लेकर अल्मोड़ा की ओर रवाना हुआ ट्रक सुबह तकरीबन छह बजे के आसपास क्वारब क्षेत्र में खस्ताहाल पहाड़ी के ठिक नीचे फंस गया। चालक ने ट्रक को निकालने की काफि मशक्कत की पर सफलता नहीं मिली। हाईवे के बीचोंबीच ट्रक के फंसने से दोनों ओर छोटे बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई। यात्रियों व पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोडर मशीन की मदद से ट्रक को बामुश्किल आगे बढ़ाया। वाहन के हटने से डेढ़ घंटे से जाम में फंसे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी ही थी की जल्दी निकलने के फेर में कई वाहन चालकों के वाहनों को आड़े तिरछे फंसा देने से व्यवस्था फिर चरमरा गई। पुलिस ने सख्त रुख अपनाकर व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को कड़ी फटकार लगाई। कड़ी मशक्कत के बाद बामुश्किल दस बजे के आसपास यातायात सुचारु हो सका तब जाकर जाम में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *