🔳 खतरा बढ़ने पर रोकी गई वाहनों की आवाजाही
🔳 यातायात ठप होने से दोनों ओर लगी वाहनों की कतार
🔳 लोडर मशीन से पहाड़ी की ओर जगह बनाकर निकलवाए गए फंसे वाहन
🔳 अब निरीक्षण के बाद लिया जाएगा यातायात सुचारु करने का निर्णय
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]
नैनीताल व अल्मोड़ा जनपद की सीमा पर हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं। देर शाम हाईवे के एक हिस्से में हुए धंसाव से खतरा बढ़ गया। फिलहाल आवाजाही रोक दी गई है। पहाड़ को आ जा रहे अधिकांश वाहन चालकों ने चौसली – बेडगांव – काकड़ीघाट वैकल्पिक मार्ग से आवाजाही की।
नैनीताल व अल्मोड़ा जनपद की सीमा पर क्वारब क्षेत्र में शनिवार शाम हाईवे के एक हिस्से में एकाएक धंसाव होने से खतरा बढ़ गया। पहले ही पहाड़ी से लगातार भूस्खलन से हाईवे के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है हालांकि एनएच प्रशासन हाईवे की बुनियाद पर युद्धस्तर पर सुरक्षात्मक कार्यों के निर्माण में जुटा है पर हाईवे के उपरी हिस्से से खतरा लगातार बढ़ रहा है। शनिवार शाम हाईवे के एक हिस्से पर एकाएक धंसाव होने से आवाजाही रोक दी गई। दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। लोडर मशीन की मदद से पहाड़ी की ओर वाहनों की आवाजाही के लिए जगह बनाई गई। फंसे वाहनों के निकलने के बाद रुट डायवर्ट कर दिया गया। रविवार सुबह अब एनएच प्रशासन दोबारा हाईवे के हालातों के निरीक्षण के बाद ही यातायात सुचारु करने पर निर्णय लेगा।