🔳 सूदूर गांवों के अंतिम छोर तक पहुंचा योजनाओं का लाभ
🔳 बेतालघाट में लगे शिविर में दी गई योजनाओं की जानकारी
🔳 भाजपाइयों ने किया सरकार के कार्यों का गुणगान
🔳 शिविर में उठी कई समस्याओं का मौके पर किया गया निस्तारण
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

बेतालघाट स्थित ब्लॉक मुख्यालय में लगे बहुउद्देशीय शिविर में राज्य सरकार की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। विभिन्न विभागों ने स्टाल के माध्यम से विभागीय योजनाएं साझा कर लाभ उठाने का आह्वान किया। शिविर में पहुंचे लोगों की की समस्याओं का निस्तारण भी किया गया।
ब्लॉक सभागार में लगे शिविर का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख आंनदी बधानी ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ब्लॉक प्रमुख ने राज्य सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल को योजनाओं का कार्यकाल करार दिया। बेतालघाट मंडल अध्यक्ष प्रताप बोहरा व गरमपानी अध्यक्ष नीरज बिष्ट ने कई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलिप सिंह बोहरा ने कहा की सरकार ने गांवों के अंतिम छोर तक योजनाओं को पहुंचाकर ग्रामीणों को योजनाओं से लाभान्वित किए जाने का अभूतपूर्व कार्य किया है। वरिष्ठ भाजपा नेता हेम चंद्र आर्या ने कहा की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश उन्नति की ओर अग्रसर है। शिविर के दौरान लोगों ने कई समस्याएं उठाई। बीडीओ पंकज जोशी ने कई समस्याओं का मौके पर निस्तारण कर लंबित समस्याओं के भी प्राथमिकता से समाधान का भरोसा दिलाया। विभिन्न विभागों ने स्टॉल के जरिए विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष मनोज पडलिया, भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष दयाल सिंह दरमाल, जानकी लोहिया, अनिता बुधोडी, हेमा देवी, ज्योति जोशी, ममता समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *