🔳 दो दिवसीय कार्य बहिष्कार में गए सचिव व कर्मचारी
🔳 ब्लॉक की छह समितियों में ठप हुआ कामकाज
🔳 आवश्यकीय कार्यों के लिए समितियों में पहुंचे किसान लौटे वापस
🔳 देहरादून में शुरु होगा चरणबद्ध आंदोलन
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
सरकार से जारी नई सेवा नियमावली से बहुउद्देशीय साधन सहकारी समितियों के सचिवों व कर्मचारियों का पारा सांतवे आसमान पर पहुंच गया है। नई सेवा नियमावली के विरोधस्वरुप कर्मचारी व सचिव दो दिवसीय कार्य बहिष्कार पर चले गए हैं। दो टूक चेतावनी दी की यदि उत्पीड़न किया गया तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा।
बुधवार को बेतालघाट ब्लॉक में नई सेवा नियमावली के विरोध में उठी चिंगारी भड़क गई। बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति गरमपानी, रातीघाट, बर्धो, हल्द्वीयानी, खैराली व चापड़ के सचिव व कर्मचारी दो दिवसीय कार्य बहिष्कार में चले गए। सुबह से ही समितियों में ताले लटके रहे। गांवों से समितियों में कार्य को पहुंचे किसानों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। ब्लॉक की कुल छह समितियों में कामकाज ठप रहा। समिति सचिव गोपाल सिंह रौतेला के अनुसार सभी सचिव व कर्मचारी देहरादून में होने वाले चरणबद्ध आंदोलन को रवाना हो गए हैं। दो टूक कहा की आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस दौरान गौरव पडलिया, ब्रजमोहन सिंह बर्गली, आंनद सिंह पनौरा, दीपक उप्रेती, संजय साह, दिलिप सिंह जीना, गोधन सिंह फर्त्याल, पूरन सिंह दरमाल, विजेन्द्र सिंह, महेंद्र सिंह बोहरा, रजनी नेगी, अशोक सिंह, सत्यपाल सिंह, आदि मौजूद रहे।