🔳 खैरना व भुजान क्षेत्र में हुए विभिन्न कार्यक्रम
🔳 केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का किया गया गुणगान
🔳 आतिशबाजी कर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित खैरना तथा समीपवर्ती भुजान क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना कर मिष्ठान वितरित किया। आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया।

भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मदन सिंह मेहरा की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खैरना चौराहे पर आतिशबाजी के बाद मिष्ठान वितरित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। मंडल अध्यक्ष मदन सिंह मेहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहतर कार्यों से आज विदेश में भी भारत का डंका बज रहा है। प्रदेश भी उन्नति के पथ पर अग्रसर है। केंद्र सरकार की योजनाओं से गरीब तबका लाभान्वित हो रहा है। इस दौरान टैक्सी यूनियन अध्यक्ष प्रताप सिंह गौणी, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष बसंत गोस्वामी, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, संतोष मंगच्वाडी, भगवान सिंह गौणी, हर्षित गोस्वामी, योगेश पांडे, मोहित पांडे, नीरज जलाल, पुष्कर सिंह समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इधर भुजान क्षेत्र में मंडल महामंत्री सुनील मेहरा, व्यापार मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह खनायत, राजेंद्र सिंह नेगी, विजय सिंह ने मिष्ठान वितरित कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की।