🔳 हवन पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगा भंडारा
🔳 भजन कीर्तन से माहौल हुआ भक्तिमय
🔳 ईष्ट देवता के जयकारों से गुंजायमान हुई घाटी
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के हल्सों गांव में धार्मिक अनुष्ठान से माहौल भक्तिमय हो उठा। हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा। आसपास के गांवों से आस्था का सैलाब उमड़ा। गांव की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना की गई।
हल्सों गांव स्थित इष्ट देवता मंदिर में नवरात्र से शुरु हुए धार्मिक अनुष्ठान का हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगे भंडारे के साथ पारायण हुआ। सुबह धर्माचार्य पंडित दिनेश पांडे ने विधी विधान से यजमान कुबेर सिंह व अर्जुन सिंह से पूजा अर्चना करवाई। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दे श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। ग्रामीणों ने इष्ट देव से क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की। दोपहर में हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा। आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी रहा। आयोजन समिति सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।


error: Content is protected !!