🔳 मंडल अध्यक्ष ने किया कार्यकारिणी का विस्तार
🔳 संगठनात्मक मजबूती को तेज तर्रार कार्यकताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी
🔳 सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सूदूर गांवों तक पहुंचाने का आह्वान
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
संगठनात्मक मजबूती को भाजपा ने मंडल कार्यकारिणी विस्तार की कवायद तेज कर दी है। कंडारखुआ मंडल अध्यक्ष हरीश परिहार ने भी वरिष्ठ पदाधिकारियों के निर्देश पर मंडल के तेज तर्रार कार्यकर्ता को अहम जिम्मेदारियां सौप कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों से पार्टी की मजबूती व सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सूदूर गांवों तक पहुंचाने का आह्वान किया है।
भारतीय जनता पार्टी कंडारखुआ मंडल अध्यक्ष हरीश परिहार ने मंडल कार्यकारिणी का विस्तार कर प्रताप बिष्ट व रमेश चंद्र कांडपाल को महामंत्री की कमान सौंपी है जबकि भुवन फर्त्याल, शांति देवी, गोपाल दत्त सती, पूरन सिंह बिष्ट को उपाध्यक्ष तथा संजय सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यालय मंत्री के पद पर राजेंद्र सिंह परिहार को तैनात किया गया है। मिडिया संयोजक अजय बेलवाल, आईटी संयोजक ललित कुमार, सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दीवान नेगी संभालेंगे। बलवंत सिंह, जानकी आर्या, दिवाकर नेगी, अनिता आर्या को मंडल मंत्री नियुक्त किया गया है। सभी पदाधिकारियों से एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया गया है।